निघासन। ठाकुरपुरवा निवासी राजकिशोर (30) की सिंगाही थाने के करदहिया गांव के पास रविवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के भाई रामस्वरूप ने बताया कि छोटा भाई रविवार को बहन सुमन के घर जाने को निकला था। सोमवार सुबह बहन के यहां पता किया, लेकिन वह नहीं पहुंचा था। उधर पुलिस को सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी घटनास्थल पहुंच गए और शव की शिनाख्त राजकिशोर के रूप में की। प्रभारी निरीक्षक एसके मिश्रा ने बताया मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद