फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: झोलाझाप के इलाज से युवक की मौत, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। झोलाछाप के इलाज से एक युवक की मौत हो गई। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। वहीं, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

थाना मझगई क्षेत्र के सुर्जीपुरवा निवासी कल्लू पुत्र नंदलाल के पेट में फोड़ा निकला था। बम्हनपुर में एक झोलाछाप से तीन अप्रैल को ऑपरेशन कराया। आरोप है कि घाव को खुला छोड़ दिया, जिसकी वजह से इन्फेक्शन फैल गया। हालत खराब होने पर बरेली लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। कल्लू के बेटे ब्रजेंद्र ने आरोपी रमेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
थानाध्यक्ष पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि बेटे की तहरीर पर मुकदमा लिखा है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। अब वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। ऐसे में पूछताछ के बाद आरोपी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें