लखीमपुर खीरी। गोमती एक्सप्रेस से जा रहा गोंडा निवासी 20 वर्षीय युवक की सोमवार की देर शाम राजापुर के पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।
राजापुर चौकी प्रभारी संचित यादव ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक युवक गोमती एक्सप्रेस से गिर गया था। उसकी पहचान गोंडा निवासी अभिषेक पांडेय पुत्र दिनेश के रूप में हुई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों भी आ गए हैं। संवाद