लखीमपुर खीरी। भंसड़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार देर रात मालगाड़ी की चपेट में आए युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक राजस्थान से काम करके घर वापस आ रहा था।
युवक के पास मिले आधार व अन्य दस्तावेज से उसकी पहचान फरधान के उरदहना निवासी श्रवण कुमार के रूप में हुई। मृतक के भाई ने बताया कि श्रवण राजस्थान में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। शुक्रवार को घर वापस आ रहा था। सुबह हादसे का पता चला। जीआरपी थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि रात के समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया था। उसकी मौत हो गई। संवाद