फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोमती एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी टाउन। कस्बे के मोहल्ला बुखारी टोला निवासी अमन (28) की ईदगाह के पास गोमती एक्सप्रेस कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची खीरी पुलिस व जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता ने तीन युवकों पर बेटे को ट्रेन के सामने धक्का देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 11 बजे ईदगाह के पास एक युवक ने गोरखपुर-मैलानी गोमती एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी। युवक की पहचान मोहल्ला बुखारी टोला निवासी अमन पुत्र कलीम (28) के रूप में हुई। सूचना पर थाना पुलिस और जीआरपी घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के परिजन भी आ गए। पिता कलीम ने बताया कि लखीमपुर के गोटैया बाग, कस्बे के बुखारी टोला व कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले तीन युवकों ने शुक्रवार की रात उनके पुत्र से 12 हजार रुपये छीने और नशे की हालत में घर छोड़ गए थे।
शनिवार की सुबह तीनों ने अमन को घर से बुलाया और कर ईदगाह के पास आ रही ट्रेन के आगे धक्का दे दिया। खीरी थाना प्रभारी हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि ट्रेन से दुर्घटना का मामला आया है। परिजनों से तीन लोगों पर आरोप लगाया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें