पलिया अस्पताल में युवक की मौत के बाद लगी भीड़।
पलियाकलां। इलाके के बसंतापुर गांव में रिश्तेदारी में आए एक युवक की रपटा पुल में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
मैलानी थाना क्षेत्र के भीखमपुर निवासी राजेश का 19 वर्षीय पुत्र गुरवीर अपने माता के यहां रिश्तेदारी में बसंतापुर आया था। लोगों ने बताया कि बुधवार की सुबह वह अन्य युवकों के साथ तिलकपुरवा मोड़ पर बसंतापुर व फरसहिया जाने वाले रास्ते पर स्थित रपटा पुल में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
सूचना अन्य युवकों के जरिये परिजनों को मिली, तो सभी ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर में ही वह मिल गया। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, लेकिन डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद