योग महाकुम्भ अयोध्या में सम्मान पाते हुए योग शिक्षक कुलदीप वर्मा- स्रोत योग प्रशिक्षक
लखीमपुर खीरी। अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ एवं अखिल भारतीय योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश त्रिवेदी की ओर से अयोध्या में योग महाकुंभ-2024 का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने महाकुंभ में देशभर से आए 300 से अधिक योग शिक्षकों को सम्मानित किया। इसमें लखीमपुर के युवा योग प्रशिक्षक कुलदीप वर्मा को भी बीके यश अयंगर योग भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया। योग प्रशिक्षक कुलदीप ने देव संस्कृति विश्व विद्यालय हरिद्वार से योग की डिग्री प्राप्त कर जन-जन में योग का प्रचार-प्रसार कर रहे। कुलदीप ने कहा कि यह अवार्ड पूज्य गुरुदेव एवं माता जी के शुभाशीष से मिला है। संवाद