लखीमपुर खीरी। एक कॉलोनी निवासी छात्रा को परेशान करने वाला युवक मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
सोमवार को छात्रा ने कोतवाली पहुंचकर मोहल्ला शांतिनगर में रहने वाले युवक राघव पर छेड़छाड़ करने और डराने-धमकाने का आरोप लगाया था। बताया कि वह और एक अन्य छात्रा को आरोपी स्कूल आते-जाते समय छेड़ता और परेशान करता है।
रविवार की रात आरोपी शराब के नशे में छात्रा के घर पहुंच गया और काफी हंगामा किया। तंग आकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। अपराध निरीक्षक एचपी यादव ने बताया कि आरोपी राघव निवासी शांतिनगर पर छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। संवाद