लखीमपुर। सोशल मीडिया पर रील बनाकर तमंचा लहराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के सिसैया गांव निवासी आशिक खां उर्फ छोटू ने तमंचे के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर 15 दिन पहले वायरल की थी। पुलिस ने सोमवार सुबह दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। संवाद