फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रेमजाल में फंसाकर युवती को युवक ले गया हिमाचल, दुष्कर्म और धर्म बदलवाने की कोशिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनिया। क्षेत्र की एक युवती ने एक युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर हिमाचल प्रदेश ले जाने और वहां दुष्कर्म-मारपीट और धर्म बदलवाने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण लोगों में रोष है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि वह तिकुनिया में एक ब्यूटी पार्लर पर काम सीखने जाती थी। उसकी एक युवक से हुई। युवक ने अपना नाम अरुण बताया। युवती की उससे अक्सर बात होने लगी। आठ अप्रैल को आरोपी ने दोपहर करीब दो बजे कुछ जरूरी बात करने के लिए उसे रायपुर रोड पर बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो उसे झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया और निघासन ले गया। जहां से उसे बस में बैठा लिया। इसके बाद वह बेसुध हो गई। दस अप्रैल को जब उसे होश आया तो पता चला कि वह हिमाचल में है।
युवती ने घर जाने की बात कही तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया। धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। तब उसे जानकारी हुई कि आरोपी दूसरे समुदाय का है और धर्म छिपाकर उसे प्रेमजाल में फंसाया है। काफी खुशामद करने पर आरोपी युवक इस बात पर उसे घर ले चलने पर राजी हुआ कि वह अपना बयान नहीं बदलेगी और उसके साथ रहेगी।
विज्ञापन

रास्ते भर उसे धमकाते हुए युवक तीन दिन बाद अपने घर सुथना बरसोला लेकर पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक तिकुनियां राजू राव ने बताया कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद युवती के मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए जाएंगे। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें