गोला गोकर्णनाथ। सिनेमा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार की शाम इलाज कराने आए मोहम्मदी के अमीरनगर निवासी जकील की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मोहम्मदी के गांव अमीर नगर निवासी 30 वर्षीय जकील सोमवार को गोला आया था। शाम के समय वह सिनेमा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए गया था। जहां वह अचानक लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गया। अस्पताल के स्टाफ ने उसे 108 एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मृतक के मामा मोहर अली और नसर अली ने बताया कि जकील अपने तीन भाइयों में छोटा था। उसके मझले भाई सबील की मौत हो जा चुकी है। मृतक मुंबई में एक सिलाई कारखाने में काम करता था।
वह अपनी बहन रीना की शादी के सिलसिले में दो दिन पूर्व घर आया था। घटना के बाद पुलिस ने निजी अस्पताल में लगे सीसी कैमरों की जांच की। अस्पताल के स्टाफ से मामले की जानकारी ली। अपराध निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि मृत्यु से पूर्व लड़के की किसी लड़की से बात हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।