फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: निकाह से मना किया तो युवती को ले गया युवक, दो दिन तक घर में बंधक बनाकर रखा

Thu, 27 Apr 2023 05:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

युवती की मां ने युवक समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी में युवती को बंधक बनाने और जबरन निकाह करने की कोशिश का मामला सामने आया है। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती की मां ने चार लोगों के खिलाफ बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और दो दिन घर में रखकर निकाह का दबाव बनाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी के निकाह की बात दो साल पहले मोहल्ले के युवक से चल थी। रियाज का चाल चलन ठीक न होने पर उन्होंने निकाह मना कर दिया। तभी से रियाज बेटी के पीछे पड़ने लगा। 24 अप्रैल को शाम करीब आठ बजे बेटी घर के सामने दुकान पर खड़ी थी तभी युवक और उसकी बहन उसे बहला फुसलाकर घर ले गए। 

आरोपियों ने बलपूर्वक निकाह करने का दबाव बनाया और दो दिन तक घर में बंधक बनाकर रखा। युवक की बहन और मां ने उसका शोषण और उत्पीड़न करने में सहयोग किया। बाद में उसे छोड़ दिया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें