फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पेड़ की छंटाई करते समय करंट से युवक की मौत, हंगामा

विज्ञापन
कचेहरी में विलाप करते परिजन-संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कचहरी परिसर में पेड़ की छंटाई कर रहे युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी पर मौके पर परिजन पहुंचे और करीब एक घंटे तक हंगामा काटा। हालांकि सीडीओ और एडीएम के समझाने के बाद परिजन माने। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कचहरी परिसर में एक अधिवक्ता के चैंबर के पास संजय 30 पुत्र मटरू निवासी ग्राम मनिकापुर थाना फरधान शुक्रवार सुबह अपने दो साथियों के साथ पेड़ की छंटाई करने आया था। सभी को पड़ोसी गांव के ही ठेकेदार ने भेजा था। सुबह संजय पेड़ की छंटाई कर रहा था। इसी दौरान पेड़ पर करंट महसूस हुआ। साथियों के मुताबिक इसकी जानकारी अधिवक्ता के साथ ही ठेकेदार को दी गई, लेकिन किसी ने भी लाइन नहीं कटवाई।
कुछ ही देर के बाद अचानक संजय बिजली के तार से चिपक गया। घटना की सूचना मिलने के बाद संजय को किसी तरह से छुड़ाया और जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव जमीन पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

परिजन लापरवाह बिजली अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजा दिए जाने की मांग करने लगे। कचहरी में हंगामे की जानकारी होने के बाद सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय सिंह के साथ पुलिस मौके पर पहुंचे। सीडीओ ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया।
साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता करते हुए मुआवजा दिलाने की बात कही। इसके बाद आक्रोशित परिजन शांत हुए और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कचेहरी में विलाप करते परिजन-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें