फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: योग संस्थान ने कारागार में मनाया 60वां स्थापना दिवस

Sat, 11 Apr 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जिला जेल में महिला बंदियों को उपहार के रूप में साड़ी देते हुए। स्रोत संस्थान - फोटो : पचोखरा में गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की कतार। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भारतीय योग संस्थान का 60वां स्थापना दिवस जिला कारागार में बंदी महिलाओं के साथ मनाया गया। प्रांतीय प्रधान नरेश चंद्र वर्मा ने संस्थापक स्वर्गीय प्रकाश लाल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य समाज में योग का निःशुल्क प्रसार करना था।कार्यक्रम के दौरान महिला बंदियों को साड़ी, सूट और छोटे बच्चों के कपड़े वितरित किए गए। संयोजिका व महिला जिला प्रधान अर्चना श्रीवास्तव ने भी विचार रखे। जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया, जेलर देवकांत वर्मा, डिप्टी जेलर प्रतिभा सेंगर, जेल वार्डर निकिता जयसवाल व रीता राजभर ने कार्यक्रम को सराहा। इस अवसर पर मंत्री कामिनी मिश्रा, केंद्र प्रमुख संध्या शुक्ला, गोपाल गुप्त सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें