फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ में बहे यशपाल का एक माह बाद शव मिला

विज्ञापन
यशपाल (फाइल फोटो)
विज्ञापन
मझगईं। इलाके के नौगवां बबौरा गांव निवासी एक युवक का शव क्षत विक्षत हालत में बरामद हुआ है। युवक बीते माह आई बाढ़ में बह गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

इलाके के नौगवां बबौरा गांव निवासी श्रीराम का 27 वर्षीय पुत्र यशपाल बीते माह आई बाढ़ के दौरान डूब गया था। शुक्रवार को गांव के बाहर दुर्गेश के खेत में मजदूर गन्ना छीलने गए थे। इस दौरान गन्ने के खेत के अंदर क्षत विक्षत शव देखकर वे लोग घबरा गए और मामले की सूचना मझगईं पुलिस को दी गई। सूचना पर मझगईं चौकी इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी ने कपड़ों से शव की पहचान कराई। शव नौगवां के यशपाल का निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें