संपूर्णानगर में आयोजित दंगल में दांवपेंच आजमाते पहलवान। संवाद
संपूर्णानगर। कस्बा के पब्लिक इंटर कॉलेज के खेल मैदान में दो दिवसीय दंगल का मंगलवार को समापन हो गया। इस दौरान दूरदराज से आए पहलवानों ने दांवपेच आजमाए।
सोमवार से शुरू हुए दो दिवसीय नशा मुक्ति अभियान के तहत विराट दंगल में अयोध्या, राजस्थान, कानपुर, नेपाल काठमांडू, गोरखपुर से आए पहलवानों ने दो दिनों तक अपनी पहलवानी के दांवपेच दिखाए। मंगलवार को भी थाना प्रभारी मनबोध तिवारी ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर दंगल की शुरूआत कराई गई। यहां खीरी, ट्रांस शारदा, हजारा समेत कई जगहों के दर्शकों ने पहुंचकर दंगल का आनंद लिया। संवाद