फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सपा कार्यालय पर भिड़े कार्यकर्ता, जड़े थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सपा कार्यालय पर प्रदेश महिला अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां चल रही थी कि एक युवक की पिटाई कर दी गई। दोनों सपा के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। दोनों के बीच झड़प और मारपीट होते देखा सपा जिलाध्यक्ष ने दोनों को अलग कराया। इसके बाद मामला शांत हो पाया।
विज्ञापन

शनिवार को जनपद के दौरे पर आईं प्रदेश महिला अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के स्वागत को लेकर महिला सभा की जिलाध्यक्ष तृप्ति अवस्थी सहित अन्य कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे थे कि तभी सपा के कद्दावर नेता की एक युवक से कहासुनी हो गई। कद्दावर नेता से युवक ने कुछ रुपये लिए थे। दो साल बीत जाने के बाद वह भी वापस नहीं कर रहा था। जबकि युवक का कहना है कि उसे पैसे पार्टी फंड बताकर दिए गए थे।
हालांकि पार्टी कार्यालय पर मौजूद अन्य कार्यकर्ता कुछ समझ पाते इससे पहले ही कद्दावर नेता ने युवक को थप्पड़ जड़ दिए। मामला बढ़ता देख पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल यादव ने आकर हस्तक्षेप कराया। जिसके बाद मामला शांत हो सका। पूरे मामले में जिलाध्यक्ष रामपाल यादव ने पार्टी कार्यालय पर किसी प्रकार के विवाद होने की बात से इन्कार किया है। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिलाध्यक्ष रामपाल यादव ने ही दोनों को समझाकर हटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें