गौरीफंटा। भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा बॉर्डर स्थित अभिसूचना कार्यालय पर तैनात अधिकारी का तबादला हो जाने के बाद करीब आठ माह से किसी की भी तैनाती नहीं की गई है। मात्र एक स्टाफ के सहारे कार्यालय चल रहा है।
गौरीफंटा पर अभिसूचना (चेक पोस्ट) का कार्यालय बना हुआ है। जिसमें नेपाल आने-जाने वाले थर्ड कंट्री के नागरिकों का वीजा, पासपोर्ट व अन्य जांच-पड़ताल के बाद उन्हें आने-जाने दिया जाता है। जिसकी जांच व चेकिंग के लिए कार्यालय में एक अधिकारी व दीवान की तैनाती है। करीब आठ माह पूर्व यहां तैनात अधिकारी का गैर जनपद तबादला हो जाने के बाद से अभी तक यह पद रिक्त पड़ा हुआ है। उक्त कार्यालय दीवान के सहारे ही चल रहा है। जब बॉर्डर पर कोई विदेशी नागरिक आता या जाता है, तो पलिया से कोई इसी विभाग से संबंधित अधिकारी आकर देखते हैं। संवाद