फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बारिश के बाद ढही महिला थाने की बाउंड्रीवाल, तीन घायल

Sat, 20 Sep 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
महिला थाने की गिरी दीवार। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीसी रोड स्थित महिला थाने की शनिवार की बाउंड्री वाल गिर गई। दीवार गिरने से तीन लोगों को चोटें आईं। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दो को छुट्टी दे दी, जबकि एक का इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है। घटना में घायल होने वाले लोग फरियादी बताए जा रहे हैं। शनिवार की सुबह मूसलाधार बारिश होने से सड़कों पर जलभराव हो गया था। इधर तारीख पर तमाम फरियादी महिला थाने आए थे। बताया जा रहा है कि कुछ फरियादी थाने की बाउंड्री वाल के पास बैठे थे। करीब 11 बजे दीवार अचानक भरभरा ढह गई। इससे वहां बैठे फरियादियों में भगदड़ मच गई। बताया जाता है कि मलबे की चपेट में आकर तीन लोग चोटिल हो गए। इनमें से एक घायल का पैर भी फ्रेक्चर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें