तीज कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। स्रोत: क्लब
लखीमपुर खीरी। महिला क्लब समिति ने गांधी बालोद्यान सभागार में हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। महिला क्लब समिति की अध्यक्ष नुपुर महेंद्र व सचिव आराधना गुप्ता की देखरेख में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं। तीज क्वीन प्रतियोगिता में रोली वर्मा तीज क्वीन बनीं, दूसरे स्थान पर निर्मला अग्रवाल और तीसरे स्थान पर मीना जायसवाल रहीं। महिलाओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें पारंपरिक डिजाइनों के साथ आधुनिक शैली की झलक भी देखने को मिली। कार्यक्रम में आशा दीक्षित, राधिका कपूर, रजनी टंडन समेत तमाम महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद