फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ढखेरवा में महिलाओं ने किया पीएनबी का घेराव, हंगामा

विज्ञापन
बैंक के बाहर मौजूद समूह की महिलाएं-संवाद
विज्ञापन
निघासन। समूह का खाता न खुलने से नाराज महिलाओं ने बुधवार को ढखेरवा की पंजाब नेशनल बैंक का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बैंक कर्मियों और महिलाओं के बीच नोकझोंक भी हुई। बैंक कर्मियों ने पुलिस को बुलाकर किसी तरह आक्रोशित महिलाओं को शांत कराया। महिलाओं ने बैंक में ताला डालने की भी कोशिश की।
विज्ञापन


खरवहिया नंबर दो के मजरा टापरपुरवा निवासी महिला रानी मौर्या, निर्मला, ममता देवी, सुलोचना, सुशीला, पूजा, कन्यावती, गुड्डी, माया देवी दर्जन भर से अधिक महिलाओं ने बताया कि उनके गांव में ही सूरज प्रेरणा, संगम प्रेरणा और गुलाब प्रेरणा आदि के नाम से तीन स्वयं सहायता समूह संचालित हैं।
बैंक खाता खुलवाने के लिए वह पीएनबी शाखा के दो माह से चक्कर लगा रही हैं लेकिन उनके खाते नहीं खोले जा रहे हैं। बुधवार को खाता खुलवाने के लिए सभी महिलाएं बैंक पहुंची। आरोप है कि उन्हें मना कर दिया गया। इस पर महिलाएं आक्रोशित हो गईं और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच बैंक कर्मियों और महिलाओं के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को शांत कराया। उधर बैंक कर्मियों ने स्टाफ की कमी बताते हुए महिलाओं को आश्वासन दिया कि अति शीघ्र उनके समूहों के खाते खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें