विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सीएमओ
लखीमपुर खीरी। विश्व जनसंख्या दिवस पर महिला अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने महिलाओं को विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य बताया।
पहले दिन जिले भर में 41 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन लगवाए, जबकि 185 महिलाओं को गर्भनिरोधक गोलियां और 49 महिलाओं को शगुन किट दी गई। इस मौके पर सीएमएस डॉ. ज्योति मेहरोत्रा, एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता सहित महिला अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहे। उधर, रमियाबेहड़ सीएचसी स्टाफ ने कस्बे में रैली निकालकर लोगों को हम दो हमारे दो, छोटा परिवार सुखी परिवार के लिए प्रेरित किया।