लखीमपुर खीरी। नवरात्र के समापन के साथ ही डांडिया आयोजनों की धूम है। मारवाड़ी मंदिर में अग्रवाल महिला संघ ने भी डांडिया नृत्य व गरबा गीतों का आयोजन किया। इसमें महिलाओं देवी गीतों और फिल्मी गानों पर झूमकर डांडिया और गरबा के आयोजनों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
अग्रवाल महिला संघ की अध्यक्ष पूनम मित्तल की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान महिलाओं के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई, जिसमें मारवाड़ी समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। अरुणा और निधि अग्रवाल की देखरेख में मौजूद महिलाओं ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में संगीत की धुन पर डांडिया नृत्य किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संतोषी माता की आरती के साथ हुआ। दीपाली, आकाशी, संस्कृति और वृंदा ने नारी शक्ति को उजागर करते हुए नृत्य पेश किया। पलक, नैना, शुभि, श्वेता व सुरभि ने माता रानी और डांडिया के मिले-जुले रूप में नृत्य किया। कार्यक्रम के दौरान राजस्थानी डांडिया क्वीन श्वेता अग्रवाल चुनी गईं।
इसके अलावा बेस्ट हेयर स्टाइल, डांडिया प्रिंसेज, बेस्ट डांडिया डेकोर, यूनिक चुनरी आदि प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान निधि, राशि, डॉ. रुचिका, गुंजन, खुशबू, मितिका, मुक्ति, नीलम, नेहा नूपुर आदि बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।