फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पुलिया में फंसा मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। गोला-लखीमपुर मार्ग पर मनिकापुर के पास ईंट भट्ठे के सामने तालाब की पुलिया में एक अज्ञात महिला का शव फंसा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम करीब सात बजे ग्रामीणों ने गोला-लखीमपुर रोड पर मनिकापुर के आगे ईंट भट्ठे के सामने सिंघाड़ा तालाब में पानी निकास पुलिया में एक महिला का शव फंसा देखा। महिला की उम्र करीब 26 वर्ष बताई जा रही है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार मौर्य ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। शव पांच से सात दिन का पुराना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें