फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेत पर महिला से दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। गन्ने के खेत में एक महिला से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया और वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

इलाके के एक गांव की महिला 20 मई को अपने मायके पढ़ुआ चौकी के एक गांव गई थी। अगले दिन वह शौच के लिए गन्ने के खेत में गई थी। वहां गांव के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने वीडियो भी बनाया।
पीड़िता कई दिनों तक घर में गुमसुम रही। परिवार वालों के पूछने पर उसने सारी घटना बताई। परिवार वाले उसे लेकर थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें