फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महिला ने शारदा नहर में लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। कोतवाली निघासन के लुधौरी निवासी महिला ने शुक्रवार की शाम ढखेरवा पुल से शारदा नहर में छलांग लगा दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद महिला को नहर से निकाला गया और सीएचसी भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

निघासन के गांव लुधौरी निवासी रामू कश्यप की पत्नी शिवानी (22) दिवाली पर अपने मायके बढ़हिनपुरवा (दुलही) आई थी। त्योहार के बाद शुक्रवार को वह अपने बहनोई रामगोपाल निवासी पढुआ के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी। ढखेरवा चौराहा पहुंचने पर शिवानी ने पुल से शारदा नहर में छलांग लगा दी। महिला को छलांग लगाते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई।
ढखेरवा चौकी इंचार्ज गौरव सिंह ने आनन-फानन नाव की व्यवस्था की और महिला की तलाश शुरू कराई। नहर में पानी ज्यादा होने की वजह से करीब दो घंटे बाद महिला को नहर से बाहर निकाला जा सका। इलाज के लिए उसे रमियाबेहड़ सीएचसी भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि शिवानी की शादी चार साल पहले हुई थी। घरेलू कलह के चलते वह ससुराल नही जाना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें