फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महिला ने दर्ज कराया बेटी से दुष्कर्म का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के एक गांव निवासी 33 वर्षीय महिला ने कोर्ट के आदेश पर हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बोझवा निवासी दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में महिला ने कहा है कि उसके पति की वर्ष 2019 में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। तीन जुलाई को वह रिश्तेदारी में ग्राम बोझवा गई थी। मनीष ने बेटी को घर में अकेला पाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। गर्भवती होने पर शादी से इन्कार कर दिया।
दबाव बनाया तो मनीष उसके भाई सुशील, दोनों की पत्नियां रूपा देवी, पुष्पा देवी ने मारपीट कर जहर पिलाकर मार डालने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें