फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाइक की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र के कैमहरा कस्बा निवासी रामस्वरूप की 55 वर्षीय मुन्नी देवी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह पैदल कस्बा से अपने घर जा रही थी।
विज्ञापन

कस्बे के बिजली उपकेंद्र के पास पहुंचने पर मोहम्मदी की तरफ से आ रही महिला एक बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। गंभीर घायल महिला को परिजन 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ओयल ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें