निघासन। सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव नौबना में आपसी बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और गालीगलौज तक पहुंच गया। ग्राम नौबना निवासी नीलम पत्नी विजय पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते शुक्रवार को सुबह करीब 10:00 बजे गांव के ही संपत्ति और जुगुल से बातचीत हो रही थी। इस दौरान मौके पर पहुंची सुशीला देवी और उनके पति उत्तम और कोमल ने उन्हें गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता कि तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद