फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किशोरी से छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदों ने महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रही 15 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के एक युवक ने छेड़खानी की। शोरगुल सुनकर पहुंची मां के विरोध करने पर युवक ने उनकी भी पिटाई लगा दी। किशोरी की मां ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री गांव में ही दुकान पर सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे सामान खरीदने गई थी। लौटते समय रास्ते में घात लगाए बैठे मंगू ने गलत नीयत से उसका हाथ पकड़कर खींच लिया। पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें