निघासन(लखीमपुर खीरी)। नगर के दुर्गापुरम में छह वर्षीय सोती हुई बच्ची को भेड़िए ने उठाने की कोशिश की। परिवार वालों के आ जाने से भेड़िया भाग गया। दुर्गापुरम निवासी पप्पू ने बताया कि उसकी छह वर्षीय पुत्री छप्पर वाले घर में सो रही थी। रविवार सुबह करीब चार बजे भेड़िया ने उसको दबोचने की कोशिश की। वह चारपाई से गिर गई। इस बीच घर के लोग आ गए, जिससे भेड़िया भाग गया। संवाद