फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रुद्राभिषेक कर की प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना

विज्ञापन
गोला में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाते अपना दल के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्म दिवस जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भाजपा और सहयोगी संगठनों ने पूजा पाठ के अलावा स्वच्छता अभियान चलाया। प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जिला अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर एवं जेसीज तिराहे पर झाड़ू लगाकर, कूड़ा उठाकर स्वच्छता अभियान का प्रारंभ किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि इसका प्रमुख उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह, महामंत्री राम जी मौर्य, उमेश शुक्ला, कमलेश शुक्ला, पन्नालाल आदि मौजूद रहे।
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ‘टेनी’ ने फॉरेस्ट कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में रूद्राभिषेक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की एवं रामायण का पाठ किया। उन्होंने मंदिर प्रांगण में स्वच्छता कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जितेन्द्र त्रिपाठी ‘जीतू’ एड, अंबरीष सिंह, आरपी कटियार अध्यक्ष भूमि विकास बैंक, विकास शुक्ल, आचार्य अनूप मिश्र, अर्बन कोआपरेटिव की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा सिंह आदि मौजूद रहीं।

मोहमदी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की प्रार्थना की। इसके बाद विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने तहसील परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान एसडीएम अवनीश कुमार, ज्योतिर्मय बरतरिया, संदीप महरोत्रा, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र वाजपेई, नगर अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

गोला गोकर्णनाथ। अपना दल एस के जिला अध्यक्ष राजीव पटेल ने मिठाई बांटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर जिला महासचिव पटेल कपिल वर्मा, शिवम पटेल और जावेद अंसारी आदि मौजूद रहे।

गोला में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाते अपना दल के कार्यकर्ता। संवाद

गोला में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाते अपना दल के कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें