फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सोशल मीडिया पर डाॅक्टरों के खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों पर करेंगे कार्रवाई

विज्ञापन
पलिया के एक प्राइवेट अस्पताल में आयोजित बैठक में शामिल डॉक्टर।
विज्ञापन
पलियाकलां। निघासन रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई।
विज्ञापन


बैठक में तय हुआ कि सोशल मीडिया पर डाॅक्टरों के खिलाफ दुष्प्रचार करने वाले अराजक तत्वों पर कार्रवाई के लिए एक अधिवक्ता नियुक्त किया जाएगा। जो दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। इसके अलावा किसी डाॅक्टर के यहां अगर कोई उपद्रव होता है तो सभी डाॅक्टर वहां पहुंचेंगे और पुलिस प्रशासन से उपद्रवी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। डाॅक्टर की अगर लापरवाही है तो उसकी शिकायत करें, उपद्रव न करें।
विज्ञापन

यह भी तय हुआ कि डाॅक्टर के खिलाफ बिना संबंधित चिकित्सकों की टीम के मुकदमा न लिखा जाए। कोई घटना होने पर पुलिस पीएम कराए, न कि शव को क्लीनिक या अस्पताल में रखकर धन उगाही के लिए छोड़े। गैर कानूनी रूप से चल रहे अस्पतालों और क्लीनिकों पर भी पुलिस व प्रशासन कार्रवाई करे। बैठक में डाॅ अशोक ग्रोवर, डाॅ. अशोक पांडेय, डाॅ. गौतम पाल, डाॅ. अंशुल शुक्ला, डाॅ. रविंद्र सिंह, डाॅ. शिल्पी, डाॅ. मयंक गुप्ता, डाॅ. प्रियंक गुप्ता, डाॅ. आशीष पांडेय आदि डाॅक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें