बांकेगंज। कुकरा से बांकेगंज के बीच सात किलोमीटर लंबी सड़क के हॉटमिक्स निर्माण की शासन से मंजूरी मिल गई है। 24.89 करोड़ की लागत से यह सड़क सात मीटर चौड़ी बनेगी।
गोला से कुकरा के बीच 16 किलोमीटर रोड लंबे समय से जर्जर थी। इसमें गोला से बांकेगंज रोड का निर्माण हाल ही में कराया गया है लेकिन बांकेगंज-कुकरा के बीच सात किलोमीटर रोड बेहद जर्जर है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिसके चलते इस पर वाहनों का गुजरना तो क्या पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। विधायक रोमी साहनी की मांग पर शासन ने हॉटमिक्स निर्माण के लिए 24.89 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। यह सड़क सात मीटर चौड़ी बनेगी। फिलहाल सड़क का निर्माण बांकेगंज से कुकरा तक होगा।
बांकेगंज से कुकरा तक 24.89 करोड़ रुपये की लागत से सात किलोमीटर लंबी हॉटमिक्स सड़क का निर्माण स्वीकृत हो गया है। सात मीटर चौड़ी बनने वाली इस सड़क का टेंडर भी जारी किया जा चुका है।
- जीएस वर्मा, चीफ इंजीनियर, लोक निर्माण विभाग