मझगईं के भगवंतनगर के टांडा में हाथियों द्वारा रौंदी गई किसानों की फसल।
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से निकले जंगली हाथियों केे झुंड किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है।
मंगलवार की रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाते हुए गन्ने की फसलों को रौंद दिया। दुधवा जंगल से सटी गुलरा चौकी के पास ग्राम पंचायत टांडा के मझरा से सटे खेतों में हाथियों ने फसलों को रौंदा है। ग्राम पंचायत भगवंतनगर के वीरेंद्र कुमार यादव पुत्र भरतलाल ने बताया कि जंगली हाथियों के झुंड ने उनकी दो एकड़ गन्ने की फसल को रौंद दिया। बताया कि लगातार हाथियों के झुंड किसानों की फसलों को बर्बाद करते हैं लेकिन वन विभाग की तरफ से मुआवजा नहीं दिया जाता है। ग्रामीण ने मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद