फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली हाथियों ने रौंदी  कई एकड़ फसल

Mon, 01 Aug 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंदनचौकी।
विज्ञापन
रौंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटाखे दाग बामुश्किल जंगल की ओर खदेड़ा
विज्ञापन

बीती रात दुधवा के जंगल से निकले करीब चार दर्जन जंगली हाथियों के झुंड ने दुधवा रेंज के अन्तर्गत थारू ग्राम सूरमा निवासी दुलारे, घुम्मन, भज्जन, मेघनाथ, घुम्मन राना, सहित कई किसानों की दर्जनों बीघा फसल को रौंद डाला। किसानों ने किसी तरह पटाखा आदि दगा कर वापस जंगल खदेड़ा। इसके बाद हाथियों के झुंड ने सिकलपुरवा गांव के खेतिहर इलाके की ओर रुख किया और यहां उन्होंने किसान बृज लाल, चंदू और ध्यानपुर के किसान श्याम लाल तथा रामदीन की खड़ी धान की फसल को रौंद डाला। ग्रामीणों ने गोला पटाखा आदि दगा कर उनको वापस जंगल खदेड़ा। सूरमा निवासी अमर सिंह और ध्यानपुर निवासी लल्लू राना ने बताया कि हाथियों द्वारा किए गए नुकसान की सूचना उन्होंने पार्क कर्मियों को दे दी है। इसके बाद भी कोई कर्मी फसलों के नुकसान का जायजा लेने नही पहुंचा। जिससे ग्रामीणों मे रोष व्याप्त है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें