गोला गोकर्णनाथ। नगर के नया वाईपास पर केकेवी हास्पिटल के निकट झाड़ियों से अजगर निकलकर सड़क तक आ गया। जिसे देखने वालों की भीड़ लग गई।
मोहम्मदी रोड नया बाईपास पर दोनों तरफ कम आबादी होने से झाड़ झंकाड़ है। अक्सर पानी भरा रहने से केकेवी हास्पिटल के निकट झाड़ियों से निकल कर आठ फुट लंबा अजगर सड़क तक आ गया। सड़क पर अजगर देख राहगीर जहां के तहां रुक गए। पड़ोस के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी बनारसी दास शाक्य ने बताया कि वनकर्मियों की एक्सपर्ट टीम को भेजकर अजगर को बोरे में बंद कर जंगल में छुड़वा दिया गया है।