बांकेगंज में रेलवे गेट पर झाड़ियों में बैठा अजगर। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
बांकेगंज। कस्बा के रेलवे गेट से गुजर रहे राहगीरों को सरेशाम झाड़ियों में एक विशालकाय अजगर बैठा दिखाई दिया। यह देख लोगों के होश उड़ गए। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी। कस्बा स्थित रेलवे गेट से गुजर रहे राहगीरों को शुक्रवार शाम करीब सात बजे फाटक से सटी झाड़ियों में एक विशालकाय अजगर बैठा दिखाई दिया। डरे-सहमे लोगों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने अजगर को एक बोरी में बंद कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। संवाद