फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसा मगरमच्छ, मची भगदड़

विज्ञापन
पलिया के पट्टी पतवारा गांव के एक घर में घुसे मगरमच्छ को पकड़ती टीम। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां। पट्टी पतवारा गांव में तालाब से निक लकर एक मगरमच्छ कलीम के घर में घुस गया, जब घर के लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उनमें हड़कंप मच गया। सभी लोग घर से निकलकर बाहर आ गए। घर में मगरमच्छ घुसने की खबर सुनकर आसपास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सभी ने मगरमच्छ को खदेड़ने का प्रयास किया। जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू में करके पास ही शारदा नदी में छोड़ा। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि मगरमच्छ काफी छोटा था लेकिन फिर भी लोगों में दहशत फैली हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें