फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई बस्ती में अजगर निकलने से मची अफरातफरी

विज्ञापन
संपूर्णानगर के नई बस्ती में अजगर पकड़ते वनकर्मी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
संपूर्णानगर। वन वन रेंज क्षेत्र के सिंगाही खुर्द के मिलिट्री फार्म रोड पर स्थित नई बस्ती गोविंदनगर में गांव की आबादी के पास रविवार को एक विशाल अजगर दिखा, जिससे वहां हड़कंप मच गया और काफी अफरातफरी का माहौल बना रहा। सूचना नई बस्ती के राधेश्याम ने वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग के रामकुमार शेरा, विनोद, अमर, रामनारायण, सोमनाथ, हरीश आदि की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को काबू में कर बोरे में बंद किया और सिंगाही के जंगल में छोड़ा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें