गोला गोकर्णनाथ। स्थानीय वन रेंज के पास से निकली खीरी ब्रांच नहर में ग्राम भूपपुर और बजरिया के बीच झाल में एक अजगर का शव उतराता मिला।
गोला रेंज जंगल के समीप निकली बड़ी नहर झाल में दोपहर एक अजगर का उतराता शव ग्रामीणों ने देखा। तो वनकर्मियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वॉचर ब्रह्मादीन, राकेश, खूबचंद आदि ने अपने अधिकारियों को बताकर ग्रामीणों के सहयोग से उसे बाहर निकाला। वनकर्मियों का अनुमान है कि यह अजगर 8-10 वर्ष उम्र का है। जो नहर में काफी दूर से उतराता हुआ यहां आया है। एक क्विंटल से अधिक वजन होने पर अनुमान है। उन्होंने पड़ोस के जंगल में ही उसे जमीन में दफना दिया है।