ममरी। सोमवार की सुबह जंगल से भटक कर श्याहपारा गांव के पास आ पहुंचे शीतल को कुत्तों ने नोच कर गंभीर घायल कर दिया। किसी तरह जान बचाकर भागा चीतल कटीले तारों में उलझ गया। ग्रामीणों ने चीतल को बचाया और वन कर्मियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे वनरक्षक श्याम किशोर शुक्ल, लालू वर्मा, अनिल चौहान ने उसका उपचार कराकर जंगल में छोड़ दिया। संवाद