ममरी। हाथियों ने मंगलवार रात फिर जमकर उत्पात मचाया। किसानों के खेतों में कटने को तैयार खड़ी करीब 10 एकड़ धान गन्ना और केला की फसल को रौंद कर तहस-नहस कर दिया।
सुंदरपुर के रामकुमार वर्मा, दयाशंकर, अतुल कुमार, भगवानदीन, सत्यपाल के अलावा इटौवा, कोरिगवा, गंगापुर, अयोध्यापुर के किसानों ने बताया कि मंगलवार की रात देवीपुर जंगल से खेतों में आ पहुंचे 43 हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाते हुए करीब 10 एकड़ गन्ना, धान, केला की फसल रौंदकर तहस नहस कर डाली है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से ठोस कदम उठाने की गुहार लगाई है। उधर रेंजर नरेश पाल सिंह, डिप्टी रेंजर सुरेंद्र पाल का कहना है कि हाथियों को जब खदेड़ने की कोशिश की जाती है तो वह देवीपुर जंगल से सहजनिया जंगल में चले जाते हैं और बाद में फिर देवीपुर जंगल लौट आते हैं। नेपाल के जंगली हाथियों के मोहम्मदी रेंज के जंगल में आए दो महीने हो चुके हैं।