फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के तालाब में आया मगरमच्छ, स्कूल जाने से डर रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलरायां। ग्राम लालापुर के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के निकट सड़क किनारे तालाब में मगरमच्छ ने अपना ठिकाना बना लिया है। इससे विद्यार्थी स्कूल जाने से डर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम लालापुर निवासी मनीराम वर्मा ने बताया कि करीब 10 दिन पहले हुई बारिश के पानी में बहकर आए मगरमच्छ ने गांव के तालाब में अपना ठिकाना बना लिया है। मगरमच्छ अक्सर तालाब से बाहर निकलकर रोड किनारे और विद्यालय के पास भरे पानी में विचरण करता रहता है। सड़क और विद्यालय के आसपास मगरमच्छ के देखे जाने से बच्चों में दहशत है। बच्चे डर के कारण विद्यालय जाने में कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़वाने की मांग की है। उत्तर निघासन रेंज बेलरायां के वनकर्मियों ने बताया कि तालाब से मगरमच्छ पकड़वाने की जल्द व्यवस्था की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें