संपूर्णानगर के भूपनगर में अजगर को पकड़ती वन विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
संपूर्णानगर। वन रेंज के भूपनगर गांव में जंगल के पास खेत में काम करते समय लोगों को विशालकाय अजगर दिखा तो वह दहशत में आ गए।
भूपनगर गांव निवासी छिंदा सिंह, तारा सिंह के घर के पीछे खेत में एक विशाल अजगर दिखाई दिया, जिसे देख लोग काफी घबरा गए और वन विभाग को जानकारी दी। सूचना पर रेंजर आरपी रौतेला के निर्देश पर वन दरोगा किशन, वनकर्मी रामकुमार शेरा, जसवंत सिंह, अमर आदि मौके पर पहुंचे और अजगर को पकड़ने की कोशिश शुरू की। वनकर्मियों का कहना है कि अजगर ने किसी जीव का शिकार किया है, जिसके कारण उसका वजन लगभग एक क्विंटल से भी अधिक हो गया है। किसी तरह कड़ी मशक्कत कर अजगर को पकड़कर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया। संवाद