फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सुअरों ने 30 बीघा मूंगफली की फसल उजाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। इलाके के बेला टॉपर गांव में जंगली सुअरों ने किसानों के खेतों में लगी मूंगफली की करीब 30 बीघा फसल को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

बेला टॉपर निवासी किसान पुत्तूलाल, नंदराम, जयकरन आदि ने बताया कि गांव में खेतिहर इलाका बलुई मिट्टी का होने के कारण यहां धान, गन्ना, गेहूं की फसल अच्छी नहीं होती है जिससे यहां किसान मूंगफली की बुआई करते हैं। किसी तरह से इंतजाम कर मूंगफली की फसल बोई थी लेकिन पार्क के जंगल से निकलकर जंगली सुअरों के झुंड ने मूंगफली की फसल बर्बाद कर दी। किसानों ने बताया कि करीब तीस बीघा फसल बर्बाद हो गई है। किसानों ने वन विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें