फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर आया बाघ, राहगीरों के पैर थमे

विज्ञापन
पन्नापुर में सड़क पार करता बाघ। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
ममरी। तूलमेलगंज गांव बिहारीपुर फार्म के बीच सड़क पार कर जंगल की ओर एक बाघ को जाते देख राहगीरों कदम थम गए। क्षेत्रवासियों का अनुमान है कि यह वही बाघ है जिसने पन्नापुर और लीलापुर गांव के पास मवेशियों को शिकार बनाया था। बिहारीपुर फार्म के इंद्रजीत सिंह, गुरिंदर सिंह आदि का कहना है कि चार-पांच दिनों से बाघ के हमले की कोई सूचना नहीं है। गनीमत रही कि शाम होने की वजह से बाघ ने किसी पर हमला नहीं किया, फिर भी सूचना वनकर्मियों को दे दी गई है। उधर, वन कर्मियों का कहना है कि जंगल पास होने की वजह से वहां पर वन्यजीवों का आना जाना बना रहता है, हो सकता है बाघ वापस जंगल लौट रहा हो। उसकी निगरानी कराई जा रही है, साथ ही लोगों से सतर्क रहने को कहा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें