फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फावड़े से प्रहार कर पत्नी की कर दी हत्या

विज्ञापन
विलाप करते परिजन व मौके पर मौजूद ग्रामीण-संवाद
विज्ञापन
निघासन (लखीमपुर खीरी)। क्षेत्र के ग्राम परमोधपुर में शनिवार को एक युवक ने फावड़े से प्रहार कर पत्नी की हत्या कर दी। हमला होते देख भतीजी अपनी चाची को बचाने को पहुंची तो आरोपी ने उसकी भी अंगुली काट दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी अयोध्या प्रसाद मौर्य उर्फ श्रीकृष्ण शनिवार दोपहर खेत से काम करके घर आया था। घर के बाहर बरामदे में जमीन पर पत्नी चुन्नी देवी (40) अपनी भतीजी निशांशी निवासी बौधिया थाना मझगई के साथ सोई हुई थी। घर पहुंचे अयोध्या प्रसाद ने अचानक फावड़े से पत्नी पर प्रहार करना शुरू कर दिया। फावड़े से कई प्रहार होने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
इस दौरान पास में लेटी भतीजी ने चाची को बचाने का प्रयास किया। इस पर उसके हाथ पर भी फावड़ा लग गया। उसके हाथ की अंगुली कट गई। वारदात का कारण आए दिन होने वाला झगड़ा बताया जा रहा है। निशांशी की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर एसओ हरिकेश राय आसपास के थानों की फोर्स के साथ पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


कई मामलों में जा चुका है जेल

आरोपी अयोध्या प्रसाद ने एक साल पहले मंदिर की मूर्तियों को तोड़ दिया था। पुलिस ने उसे जेल भेजा था। इसके बाद एक बार चार पांच गायों को पकड़ कर छप्पर में बांध दिया था। तीन दिन भूखे-प्यासे बंधे रहने के बाद पुलिस के हस्तक्षेप के बाद गायों को खोला गया था। उस मामले में भी अयोध्या प्रसाद को जेल भेजा गया था। इस तरह की घटनाओं के पीछे युवक का मानसिक संतुलन ठीक न होने की बात चर्चा में है। चुन्नी देवी पति के डर से अधिकतर मायके में ही रहती थी।
विज्ञापन



मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

प्रवीण कुमार, सीओ निघासन

विलाप करते परिजन व मौके पर मौजूद ग्रामीण-संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें