फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पत्नी और ससुरालवालों ने घर से निकाला, बैंककर्मी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बैंककर्मी पति ने पत्नी और उसके घरवालों पर प्रताड़ना और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर के राघव कुंज में रह रहे लखनऊ कुंडरी रकाबगंज के मूल निवासी अभिषेक कुमार बाजपेई ने बताया कि वह प्राइवेट बैंक में कार्यरत हैं। 13 दिसंबर 2021 को उनका विवाह शाह मऊ हाउस कुडरी रकाबगंज लखनऊ निवासी धीरेंद्र कुमार शुक्ला की पुत्री निधि शुक्ला के साथ दहेज रहित हुआ था। ससुराल वाले पत्नी को भड़का रहे हैं। 10 जून 2023 को लखनऊ स्थित परिवार वालों पर हमला भी कर चुके हैं। 15 अगस्त को पत्नी और सास ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि उसकी गैर मौजूदगी में पत्नी निधि शुक्ला, सास विनीत शुक्ला, ससुर धीरेंद्र शुक्ला, मयंक शुक्ला, पत्नी के मामा मुन्ना शुक्ला ने एक लाख रुपये, सोने की चेन, हीरे की अंगूठी चोरी कर ली। पुलिस ने पत्नी, सास, ससुर सहित मयंक शुक्ला, मुन्ना शुक्ला, दीक्षा, प्रवीन शुक्ला, नवीन शुक्ला सहित ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें