पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क की मैलानी रेंज में एक बाघ की मौत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वनमंत्री अरुण सक्सेना देर रात दुधवा नेशनल पार्क पहुंचे। उन्होंने भी बाघ के आपसी संघर्ष में मरने की बात कही है। हालांकि पूरी मामले की जांच कराने के साथ ही कोई रियायत न बरतने का भी वादा किया।
उत्तर प्रदेश के वनमंत्री शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे दुधवा नेशनल पार्क पहुंचे। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि मैलानी रेंज में केवल एक बाघ की आपसी संघर्ष में मौत हुई है। जिसके शव को पीएम के लिए बरेली आईवीआरआई भेजा गया है। पिछले महीनों में बाघों की मौत के मामले में बोले कि दुधवा में पर्याप्त मात्रा में पानी और बाघों के लिए भोजन है। फिर भी यहां बाघों की मौत हो रही है। इसकी जांच की जाएगी। जांच में कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।
पेड़ कटान की बात पर वनमंत्री बोले कि कि जहां पर पेड़ का कटान किया जा रहा है, वहां हमें लेकर चलें। ताकि हम भी देखें की अवैध रूप से पेड़ों का कटान कौन कर रहा है।